देश में आज से कई राज्यों में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश और हरियाणा जैसे राज्य आज से अनलॉक की प्रक्रिया शुरू करने जा रहे हैं। राज्य सरकारों का कहना है कि मामलों की घटती दर को ध्यान में रखते हुए धीरे-धीरे अनलॉक की प्रक्रिया होनी शुरू होगी।
झारखंड के मुख्यमंत्री ने वैक्सीन की उपलब्धता को लेकर पीएम मोदी का पत्र लिखा है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केंद्र सरकार से ब्लैक फंगस पर तीन सवाल किए हैं।
इधर कोरोना के दैनिक मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। बीते 24 घंटे में 1.27 लाख मामले दर्ज किए गए हैं और 2795 मरीजों की मौत हुई है। शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक एम्स में भर्ती हुए।
रूसी वैक्सीन स्पूतनिक वी की खेप भारत पहुंची।