Advertisement

एक दिन में छह मौत, 4031 पॉजिटिव, सागर में एक ही स्कूल के 11 बच्चे संक्रमित; चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग भी पॉजिटिव

Advertisement

मध्यप्रदेश l कोरोना कहर बनकर टूटने लगा है। जबलपुर में एक दिन में तीन, ग्वालियर में दो और विदिशा में एक कोरोना संक्रमित की मौत हो गई। गुरुवार को चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।

सारंग दूसरी बार संक्रमित हुए हैं। ग्वालियर में 25 साल की वर्षा ने दो दिन पहले बेटे को जन्म दिया। दम तोड़ने से पहले बेटे को देखा। प्रदेश में थर्ड वेव से अब तक 18 मौतें हो चुकी हैं। प्रदेश भर में बुधवार को 4031 संक्रमित मिले हैं। पिछले 24 घंटों में भोपाल में 863 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इंदौर में 1104 और जबलपुर में 277 केस आए हैं। ग्वालियर में 635 और सागर में 133 पॉजिटिव आए हैं।

सागर में 5 स्कूलों में 19 से अधिक स्कूली बच्चे कोरोना पॉजिटिव आए हैं। इसमें से राजोला प्राइमरी स्कूल के 11 बच्चे संक्रमित मिले। पांच स्कूलों में बच्चों के संक्रमित होने की खबर मिलते ही शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। तुरंत स्वास्थ्य विभाग की टीमों को भेजकर स्कूलों में जांच कराई गई है। केसली में 1 और तिगोड़ा स्थित स्कूल में दो बच्चे संक्रमित मिले। इन दोनों स्कूलों को 3 दिन के लिए बंद किया गया है। स्कूल भवनों को सैनिटाइज कराया जा रहा है। राजोला प्राइमरी स्कूल को भी 3 दिन के लिए बंद कर दिया गया है।

शाहगढ़ बीएमओ डॉ. अमित आनंद असाटी ने बताया कि राजोला में रैंडम सैंपलिंग कराई गई थी। जिसमें 11 बच्चों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी बच्चों को होम आइसोलेट किया गया है। टीमें लगातार निगरानी रख रही हैं। इसके साथ ही ग्राम के लोगों की जांच की गई है।

 

भोपाल में भी 47 बच्चे

भोपाल में बुधवार को पॉजिटिव आए 863 नए कोरोना मरीजों में 47 बच्चे हैं। इनमें आठ महीने की एक बच्ची भी है। यही नहीं, एक जनवरी से अब तक 18 साल तक के 240 से ज्यादा बच्चों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है।

गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 80 पुलिसकर्मी संक्रमित हुए हैं। अब तक 227 पुलिस के जवान संक्रमित हो चुके हैं। जेल में कैदियों से परिजन की मुलाकात पर 31 मार्च तक रोक लगाई गई है। कॉल के जरिए बात कर सकेंगे।

 

8 महीने की जुड़वां बहनों में से 1 संक्रमित

भोपाल में जाटखेड़ी, होशंगाबाद रोड स्थित मल्टी स्टोरी कवर्ड कैंपस में रहने वाले एक परिवार की आठ महीने की जुड़वां बच्चियों को सर्दी-खांसी हुई थी। परिजनों ने डॉक्टर की सलाह पर परिवार के सभी चारों सदस्यों की जांच कराई। पति-पत्नी और एक बच्ची की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। तीनों को होम आइसोलेशन में रखा गया है।

 

विधायक पीसी शर्मा भी संक्रमित

विधायक पीसी शर्मा की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। उन्होंने बुधवार दोपहर ही कोरोना टेस्ट कराया था। इससे पहले विवेकानंद की जयंती के मौके पर कोटरा सुल्तानाबाद स्थित विवेकानंद पार्क में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए थे। यहां उन्होंने कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैलाश मिश्रा और कई कार्यकर्ताओं के साथ ग्रुप फोटो भी खिंचवाए थे। भोपाल पुलिस के 9 जवानों के भी कोरोना संक्रमित होने की खबर है।

 

नेपाल से शादी करने भोपाल आई दुल्हन भी पॉजिटिव

26 वर्षीय युवती नेपाल से 6 जनवरी को कोलार आई थी। कोरोना जांच कराई तो रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। उसे होम आइसोलेशन में रखा गया है। बताया गया है कि उसकी आठ जनवरी को शादी होनी थी, जो अटक गई है। यह युवती ऑस्ट्रेलिया और लड़का नीदरलैंड में नौकरी करता है। लड़का यहां अपने माता-पिता के पास आया है।

 

 

Advertisement
प्रधान संपादक

Recent Posts

युवा यादव समिति द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की हुई बैठक

टीकमगढ़ l युवा यादव समिति द्वारा हर वर्ष भी भांति इस वर्ष भी भगवान श्री…

2 years ago

जल संरक्षण है हम सब का सपना ताकि खुशहाल रहे भारत अपना.. बूंद बूंद का करें सदुपयोग-विवेक अहिरवार

  टीकमगढ़। जिले की जनपद पलेरा में संचालित केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजना अटल भू…

2 years ago

खतरे में तालाब संस्कृति- बुंदेलखंड की पारंपरिक संस्कृति का अभिन्न अंग रहे हैं ‘तालाब

  टीकमगढ़। क्षेत्रफल की दृष्टि में टीकमगढ़ जिले का सबसे बृहद तालाब मोहनगढ़ तहसील अंतर्गत…

2 years ago

4 करोड़ 42 लाख की लागत से बनेगा आमघाट पुल, आधा सैकड़ा ग्रामीणों को मिला बरसाती वरदान

  विधायक शिशुपाल यादव ने किया भूमिपूजन टीकमगढ़ । टीकमगढ़ जिले के अंतर्गत आने वाले…

2 years ago

युवक कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी, हजारों कार्यकर्ताओं ने किया तहसील का घेराव

  टीकमगढ़।युवक कांग्रेस टीकमगढ़ द्वारा आज हल्ला बोल कार्यक्रम कर बड़ागांव तहसील का घेराव किया…

2 years ago

सांसद खेल स्पर्धा 2023 का ओयाजन हेतु बैठक संपन्न खेल स्पर्धा में खो-खो, कबड्डी, लंबी कूद,लांग जंप) एवं 100मीटर की दौड़ सम्मिलित

  टीकमगढ़ लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद एवं केन्द्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ…

2 years ago
Advertisement