Advertisement

एमपी में सरकारी कर्मचारियों का बढ़ा महंगाई भत्ता, सीएम शिवराज ने बताया कैसे मिलेगी बढ़ी हुई सैलरी

Advertisement

भोपाल दिवाली से पहले शिवराज सरकार ने एमपी में कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। राज्य सरकार ने शासकीय सेवकों का महंगाई भत्ता आठ फीसदी (DA Increased In MP) बढ़ाने का निर्णय लिया है। कर्मचारियों को बढ़ी हुई सैलरी का लाभ नवंबर महीने से मिलेगा। इसकी घोषणा आज राज्य सरकार की तरफ से कर दी गई है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कर्मियों को अब 20 फीसदी महंगाई भत्ता मिलेगा। पहले उन्हें 12 फीसदी मिलता था।

दरअसल, एमपी में कर्मचारियों को कोविड की वजह से दो साल से वेतन वृद्धि नहीं हुई थी। कर्मचारी लंबे समय से महंगाई भत्ता में वृद्धि की मांग कर रहे थे। इस बार सरकार ने दिवाली से पहले उन्हें सौगात दी है। सीएम ने कहा कि सभी शासकीय सेवकों को ये बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता नवंबर 2021 में भुगतान होने वाला है। उन्होंने कहा कि अक्टूबर 2021 के वेतन में जुड़कर मिलेगा।

 

एमपी में सरकारी कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट, आठ फीसदी बढ़ा महंगाई भत्ता, नवंबर से बढ़ी हुई सैलरी 

सीएम ने कहा कि इसके साथ ही अब प्रदेश के अधिकारी-कर्मचारियों को मिलने वाला कुल महंगाई भत्ता 12% से बढ़कर 20% हो जाएगा। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में राज्य की वित्तीय स्थिति बुरी तरह प्रभावित होने के कारण शासकीय सेवकों को जुलाई 2020 और जनवरी 2021 में मिलने वाली वेतनवृद्धि भी स्थगित रखी गयी थी।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इस लंबित वेतनवृद्धि का 50% नवंबर 2021 में भुगतान होने वाले अक्तूबर 2021 के वेतन के साथ दिया जाएगा। लंबित वेतनवृद्धि की शेष 50% राशि, मार्च 2022 में भुगतान होने वाले फरवरी 2022 के वेतन के साथ भुगतान की जाएगी।

गौरतलब है कि वेतन वृद्धि की मांग को लेकर कर्मचारियों ने आंदोलन की चेतावनी भी दी थी। मगर सरकार ने दिवाली से पहले ही यह मांग मान ली है। इसे लेकर कर्मचारियों में खुशी की लहर है।

 

Advertisement
प्रधान संपादक

Recent Posts

युवा यादव समिति द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की हुई बैठक

टीकमगढ़ l युवा यादव समिति द्वारा हर वर्ष भी भांति इस वर्ष भी भगवान श्री…

2 years ago

जल संरक्षण है हम सब का सपना ताकि खुशहाल रहे भारत अपना.. बूंद बूंद का करें सदुपयोग-विवेक अहिरवार

  टीकमगढ़। जिले की जनपद पलेरा में संचालित केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजना अटल भू…

2 years ago

खतरे में तालाब संस्कृति- बुंदेलखंड की पारंपरिक संस्कृति का अभिन्न अंग रहे हैं ‘तालाब

  टीकमगढ़। क्षेत्रफल की दृष्टि में टीकमगढ़ जिले का सबसे बृहद तालाब मोहनगढ़ तहसील अंतर्गत…

2 years ago

4 करोड़ 42 लाख की लागत से बनेगा आमघाट पुल, आधा सैकड़ा ग्रामीणों को मिला बरसाती वरदान

  विधायक शिशुपाल यादव ने किया भूमिपूजन टीकमगढ़ । टीकमगढ़ जिले के अंतर्गत आने वाले…

2 years ago

युवक कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी, हजारों कार्यकर्ताओं ने किया तहसील का घेराव

  टीकमगढ़।युवक कांग्रेस टीकमगढ़ द्वारा आज हल्ला बोल कार्यक्रम कर बड़ागांव तहसील का घेराव किया…

2 years ago

सांसद खेल स्पर्धा 2023 का ओयाजन हेतु बैठक संपन्न खेल स्पर्धा में खो-खो, कबड्डी, लंबी कूद,लांग जंप) एवं 100मीटर की दौड़ सम्मिलित

  टीकमगढ़ लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद एवं केन्द्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ…

2 years ago
Advertisement