Advertisement

एमपी शिक्षक भर्ती: शिक्षको के रिक्त पद कम दर्शाए,चयनित उम्मीदवार पद वृद्धि की मांग

Advertisement

भोपाल: स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के तहत दस्तावेज सत्यापन का कार्य चल रहा है। माध्यमिक शिक्षक के लिए हिंदी, उर्दू, विज्ञान व सामाजिक विज्ञान के विषय में कम रिक्त पद दिए गए हैं, जबकि पात्र उम्मीदवार इससे कई गुना ज्यादा हैं। ऐसे में चयनित उम्मीदवार पद वृद्धि की मांग कर रहे हैं। चयनित अभ्यर्थियों का कहना है कि विभाग ने पुरानी गणना के आधार रिक्त पदों की संख्या प्रदर्शित की है। इस कारण कई विषयों में पदों की संख्या कम दर्शाई गई है। विभाग को फिर से पदों की गणना करानी चाहिए।

 

हिंदी विषय के पात्र उम्मीदवारों का कहना है कि उनके विषय में 100 रिक्त पद दर्शाए गए हैं, लेकिन पात्र उम्मीदवार करीब 56 हजार हैं।

ऐसे ही सामाजिक विज्ञान के 60 और जीव विज्ञान के 50 रिक्त पद प्रदर्शित किए गए हैं। बता दें कि वर्ष 2018 में करीब 30 हजार पदों के लिए शिक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई। फरवरी-मार्च 2019 में प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (पीईबी) द्वारा शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन किया गया। वर्ग-1 और वर्ग-2 में करीब पांच लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया। इसमें करीब ढाई लाख अभ्यर्थी पास हुए थे।

चयनित अभ्यर्थियों ने डीपीआइ में किया प्रदर्शन

इधर, शिक्षक भर्ती परीक्षा में चयनित हुए अभ्यर्थी गुरुवार को लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआइ) पहुंचे और प्रदर्शन किया। वे भर्ती प्रक्रिया और नियमों में अंतर को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। दरअसल, दस्तावेज सत्यापन के दौरान नियमित बीएड और प्राइवेट से स्नातकोत्तर करने वाले कई चयनित उम्मीदवारों को होल्ड पर रखा है या पात्रता रद कर दी है। प्रदेश में एक हजार से अधिक उम्मीदवार अभी होल्ड पर है। इन उम्मीदवारों ने मांग की है कि भर्ती के विज्ञापन से लेकर दस्तावेज सत्यापन के लिए जारी निर्देशिका में भी इस प्रकार का कोई नियम उल्लेख नहीं है। अब उन्हें होल्ड पर क्यों रखा जा रहा है, इसका कोई जवाब नहीं मिल रहा है।

शिक्षक भर्ती वर्ग-1 और वर्ग-2 एक नजर में

 

उच्च माध्यमिक शिक्षक के लिए

विषय-16

 

खाली पद- 15 हजार

 

पात्र उम्मीदवार- 43,723

माध्यमिक शिक्षक के लिए

कुल विषय- सात

 

कुल खाली पद-5,670

 

पात्र उम्मीदवार-2 लाख 16 हजार 240

माध्यमिक शिक्षक के किन विषयों में कितने पद और उम्मीदवारों की संख्या

 

विषय–खाली पद– उम्मीदवार
हिंदी–100– 56,327

 

संस्कृत– 722– 17,000

 

उर्दू — 18– 592

 

जीवविज्ञान — 50– 41699

 

सामाजिक विज्ञान– 60– 61269

 

गणित– 1312– 38024

 

अंग्रेजी– 3358– 6629

 

जिस विषय के जितने पद रिक्त थे। उतने पद दर्शाए गए हैं। अगर उसके बाद भी चयनित अभ्यर्थियों की संख्या रह जाती है तो रिक्त पदों की गणना करवाकर पद वृद्धि करने के बारे में विचार करेंगे।

 

– इंदर सिंह परमार, स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री

 

मंत्री से लेकर विभाग कई बार बयान भी जारी कर चुके हैं कि रिक्त पदों की जांच कराएंगे, लेकिन अभी तक पदों में वृद्धि नहीं हुई है। अगर समय रहते पद वृद्धि नहीं की गई तो बहुत से पात्र अभ्यर्थी शिक्षक बनने से वंचित रह जाएंगे। इसीलिए हमारा विरोध जारी है।

Advertisement
प्रधान संपादक

Recent Posts

युवा यादव समिति द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की हुई बैठक

टीकमगढ़ l युवा यादव समिति द्वारा हर वर्ष भी भांति इस वर्ष भी भगवान श्री…

2 years ago

जल संरक्षण है हम सब का सपना ताकि खुशहाल रहे भारत अपना.. बूंद बूंद का करें सदुपयोग-विवेक अहिरवार

  टीकमगढ़। जिले की जनपद पलेरा में संचालित केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजना अटल भू…

2 years ago

खतरे में तालाब संस्कृति- बुंदेलखंड की पारंपरिक संस्कृति का अभिन्न अंग रहे हैं ‘तालाब

  टीकमगढ़। क्षेत्रफल की दृष्टि में टीकमगढ़ जिले का सबसे बृहद तालाब मोहनगढ़ तहसील अंतर्गत…

2 years ago

4 करोड़ 42 लाख की लागत से बनेगा आमघाट पुल, आधा सैकड़ा ग्रामीणों को मिला बरसाती वरदान

  विधायक शिशुपाल यादव ने किया भूमिपूजन टीकमगढ़ । टीकमगढ़ जिले के अंतर्गत आने वाले…

2 years ago

युवक कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी, हजारों कार्यकर्ताओं ने किया तहसील का घेराव

  टीकमगढ़।युवक कांग्रेस टीकमगढ़ द्वारा आज हल्ला बोल कार्यक्रम कर बड़ागांव तहसील का घेराव किया…

2 years ago

सांसद खेल स्पर्धा 2023 का ओयाजन हेतु बैठक संपन्न खेल स्पर्धा में खो-खो, कबड्डी, लंबी कूद,लांग जंप) एवं 100मीटर की दौड़ सम्मिलित

  टीकमगढ़ लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद एवं केन्द्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ…

2 years ago
Advertisement