Advertisement

ओले गिरने की आशंका:इंदौर-उज्जैन संभागों में होगी तेज बारिश; भोपाल समेत 6 संभागों में गरज-चमक वाली बूंदाबांदी के आसार

Advertisement

बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में बने कम दबाव और वेस्टर्न डिर्स्टबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के कारण मध्यप्रदेश में बादल और बारिश की संभावना बढ़ गई है। मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि अगले 48 घंटों के दौरान प्रदेश के कई संभागों में बारिश हो सकती है। इसका ज्यादा असर इंदौर, उज्जैन, होशंगाबाद और ग्वालियर, चंबल संभागों में दिखाई देगा। यहां तेज आंधियों के साथ ओले गिर सकते हैं। भोपाल में बुधवार शाम बूंदाबांदी और गुरुवार को हल्की बारिश हो सकती है। प्रदेश के करीब 6 संभागों में बारिश होने की संभावना है।

 

मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि वर्तमान में दक्षिण-पूर्वी अरब सागर में साइक्लोन सक्रिय है। इसी से महाराष्ट्र तट तक एक ट्रफ लाइन भी बन रही है। इसके प्रभाव में पूर्व-मध्य अरब सागर में महाराष्ट्र तट के पास निम्न दाब क्षेत्र बन रहा है। दक्षिणी थाइलैंड के पास बंगाल की खाड़ी में साइक्लोन सक्रिय हो चुका है।

 

अगला पश्चिमी विक्षोभ 4 दिसंबर को आ सकता है। अगर यह सक्रिय होता है, तो तापमान में तीन दिन सर्दी नहीं बढ़ेगी। इसके जाने के बाद फिर ठंड बढ़ने लगेगी। हालांकि अभी हल्की ठंड बनी रहेगी।

 

इन संभागों में ज्यादा सक्रिय

 

बंगाल की खाड़ी के साथ अरब सागर में निम्न दबाव का सबसे ज्यादा असर इंदौर, उज्जैन, होशंगाबाद, भोपाल, ग्वालियर और चंबल संभागों पर पड़ेगा। पश्चिमी विक्षोभ के कारण तेज हवाओं के साथ ओले गिर सकते हैं। इसका असर प्रदेश भर में देखा जाएगा। अगले 48 घंटे बादल छाए रहेंगे। कई इलाकों में गरज-चमक की स्थिति बन सकती है।

 

 

Advertisement
प्रधान संपादक

Recent Posts

युवा यादव समिति द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की हुई बैठक

टीकमगढ़ l युवा यादव समिति द्वारा हर वर्ष भी भांति इस वर्ष भी भगवान श्री…

2 years ago

जल संरक्षण है हम सब का सपना ताकि खुशहाल रहे भारत अपना.. बूंद बूंद का करें सदुपयोग-विवेक अहिरवार

  टीकमगढ़। जिले की जनपद पलेरा में संचालित केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजना अटल भू…

2 years ago

खतरे में तालाब संस्कृति- बुंदेलखंड की पारंपरिक संस्कृति का अभिन्न अंग रहे हैं ‘तालाब

  टीकमगढ़। क्षेत्रफल की दृष्टि में टीकमगढ़ जिले का सबसे बृहद तालाब मोहनगढ़ तहसील अंतर्गत…

2 years ago

4 करोड़ 42 लाख की लागत से बनेगा आमघाट पुल, आधा सैकड़ा ग्रामीणों को मिला बरसाती वरदान

  विधायक शिशुपाल यादव ने किया भूमिपूजन टीकमगढ़ । टीकमगढ़ जिले के अंतर्गत आने वाले…

2 years ago

युवक कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी, हजारों कार्यकर्ताओं ने किया तहसील का घेराव

  टीकमगढ़।युवक कांग्रेस टीकमगढ़ द्वारा आज हल्ला बोल कार्यक्रम कर बड़ागांव तहसील का घेराव किया…

2 years ago

सांसद खेल स्पर्धा 2023 का ओयाजन हेतु बैठक संपन्न खेल स्पर्धा में खो-खो, कबड्डी, लंबी कूद,लांग जंप) एवं 100मीटर की दौड़ सम्मिलित

  टीकमगढ़ लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद एवं केन्द्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ…

2 years ago
Advertisement