टीकमगढ़,़ 14 नवम्बर 2021/ खरगापुर विधायक राहुल सिंह, एसडीएम संजय जैन ने जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारियों की उपस्थिति में बल्देवगढ़ तहसील से जनजातीय बन्धुओं की बसों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। भोपाल में 15 नवम्बर को आयोजित होने वाले जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में जिले से 1221 जनजातीय बन्धु भी भाग लेंगे। इन जनजातीय बन्धुओं को आज 25 बसों के माध्यम से रवाना किया गया है। कार्यक्रम में सम्मिलित होने जाने वाले जनजातीय बंधुओं को खरगापुर विधायक श्री राहुल सिंह ने तिलक एवं माला पहनाकर सम्मानित किया। साथ ही उन्होंने कंबल सहित आवष्यक सामग्री प्रदान कर रवाना किया। जिले से रवाना हुय 1221 जनजातीय बन्धु जिनमें 61 महिलायें शामिल हैं, विदिषा में रात्रि विश्राम करेंगे।
