जनपद पंचायत सदस्य का अपहरण पीडि़त पति ने पुलिस से की शिकायत

टीकमगढ़। आकाश खरे। बल्देवगढ़ जनपद पंचायत क्षेत्र के लडवारी गांव से वार्ड २५ के जनपद पंचायत सदस्य का अपहरण कर लिया है। उसके बाद पति और उसके बच्चों ने बहुत खोजबीन की। लेकिन कही पता नहीं चला है। पीडि़त ने पत्नी की खोजबीन के लिए पुलिस को शिकायत दी है।

लडवारी निवासी पीडि़त भागीरथ लोधी ने बताया कि चार दिन पहले अपने घर के घरवाजे के बाहर पत्नी रामदेवी और बच्चों के साथ मै बैठे थे। उसी दौरान देवरदा निवासी रविंद्र सिंह बुंदेला आए और बोले कि यह २५ वार्ड के जनपद पंचायत सदस्य है। मेरे परिवार के लोगों ने कहा हां यही जनपद पंचायत सदस्य बन गई है, उसके बाद फिर वह बोले कि मै रविंद्र सिंह दाऊ देवरदा से हूं। इन्हे ले जाने के लिए आया हूं। आप पीने के लिए पानी लाओ। पीडि़त पति का कहना था कि जब में घर के अंदर से पानी लेकर आया तो बाहर बैठी मेरी पत्नी को वह कार में उठा कर ले गए। कार का कुछ दूररी तक पीछा किया। लेकिन पकड़ नहीं पाए। उसके बाद टीकमगढ़, बल्देवगढ़, खरगापुर, बड़ागांव धसान के साथ अन्य जगह खोजबीन की। उसके बाद भी पत्नी को खोज नहीं पाए है। बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। मामले की शिकायत बल्देवगढ़ थाना में की और पत्नी को खोजने की मांग के साथ अपहरण करने वाले आरोपियों पर कार्रवाई की गई है।