Advertisement

जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ मध्य प्रदेश की जिला स्तरीय बैठक आयोजित

Advertisement

पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए कोर कमेटी का गठन

टीकमगढ़। जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ मध्य प्रदेश की जिला इकाई की बैठक बल्देवगढ़ के मिलन वाटिका में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप खरे द्वारा की गई एवं संचालन प्रदेश सचिव विष्णु दयाल श्रीवास्तव द्वारा किया गया। बैठक के दौरान सभी सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि पत्रकारों के साथ घट रही घटनाओं पर तुरंत निर्णय लेने के लिए कोर कमेटी का गठन किया जाए। इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से स्वीकार करते हुए कोर कमेटी का गठन किया गया। इस कमेटी में वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप खरे, विष्णु दयाल श्रीवास्तव, अभय मोर, रामेश्वर रजक, महबूब खान, हरिश्चंद्र यादव, नरेंद्र जोशी, विनोद साहू, संजय शर्मा एवं पुष्पेंद्र सिंह परिहार को शामिल किया गया है। इस बैठक में पत्रकार आमिर खान, हेमंत शर्मा, महेंद्र दुबे, पुष्पेंद्र अहिरवार, प्रदुम्न खरे, मनोज खरे आदि ने संगठन की सदस्यता ली। बैठक के दौरान जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए बल्देवगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार साथी हरिश्चंद्र यादव एवं आमिर खान को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके साथ ही पत्रकार साथी समीर खान और विनोद साहू को सचिव के पद पर मनोनीत किया गया। जिला कार्यकारिणी सदस्य के रूप में पत्रकार हेमंत शर्मा महेश वर्मा और पीयूष पटेरिया को शामिल किया गया है। बैठक में प्रमुख रूप से वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप खरे, विष्णु दयाल श्रीवास्तव, अभय मोर, रामेश्वर रजक, महबूब खान, सूर्यप्रकाश खरे, समीर खान, अमित गोस्वामी, अंशुमान रावत, मनोज खरे, संजय शर्मा, अकरम खान, महेश वर्मा, विनोद साहू, मुन्ना लाल सोनी, वसीम खान, दशरथ विश्वकर्मा, शेख हनीफ, अरविंद सिंह ठाकुर, खलील खान, पीयूष पटेरिया, सोनू विश्वकर्मा, अवधेश वर्मा, नरेंद्र जोशी, महेंद्र कुमार दुबे, दित्यपाल राजपूत, अखंड यादव, धर्मेंद्र यादव, हेमंत शर्मा आदि प्रमुख रूप से शामिल हुए।

Advertisement
प्रधान संपादक

Recent Posts

युवा यादव समिति द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की हुई बैठक

टीकमगढ़ l युवा यादव समिति द्वारा हर वर्ष भी भांति इस वर्ष भी भगवान श्री…

2 years ago

जल संरक्षण है हम सब का सपना ताकि खुशहाल रहे भारत अपना.. बूंद बूंद का करें सदुपयोग-विवेक अहिरवार

  टीकमगढ़। जिले की जनपद पलेरा में संचालित केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजना अटल भू…

2 years ago

खतरे में तालाब संस्कृति- बुंदेलखंड की पारंपरिक संस्कृति का अभिन्न अंग रहे हैं ‘तालाब

  टीकमगढ़। क्षेत्रफल की दृष्टि में टीकमगढ़ जिले का सबसे बृहद तालाब मोहनगढ़ तहसील अंतर्गत…

2 years ago

4 करोड़ 42 लाख की लागत से बनेगा आमघाट पुल, आधा सैकड़ा ग्रामीणों को मिला बरसाती वरदान

  विधायक शिशुपाल यादव ने किया भूमिपूजन टीकमगढ़ । टीकमगढ़ जिले के अंतर्गत आने वाले…

2 years ago

युवक कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी, हजारों कार्यकर्ताओं ने किया तहसील का घेराव

  टीकमगढ़।युवक कांग्रेस टीकमगढ़ द्वारा आज हल्ला बोल कार्यक्रम कर बड़ागांव तहसील का घेराव किया…

2 years ago

सांसद खेल स्पर्धा 2023 का ओयाजन हेतु बैठक संपन्न खेल स्पर्धा में खो-खो, कबड्डी, लंबी कूद,लांग जंप) एवं 100मीटर की दौड़ सम्मिलित

  टीकमगढ़ लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद एवं केन्द्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ…

2 years ago
Advertisement