पंडित नेहरू भले ही दुनिया में ना हो लेकिन आज भी वो लोगों के दिलों में जिंदा हैं-शास्वत
टीकमगढ़। जिला कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्य तिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर कांग्रेस प्रदेश महासचिव शाश्वत सिंह बुन्देला ने कहा कि देश के प्रथम और सबसे ज्यादा समय तक प्रधानमंत्री रहे पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर पूरा देश उन्हें याद कर रहा है। कोरोना काल में वैसे तो इस खास दिन कोई आयोजन नहीं हो पाएंगे लेकिन पूरा देश उन्हें याद जरूर करेगा। पंडित जवाहरलाल नेहरू भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानी एवं स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री थे। पंडित नेहरू, संसदीय सरकार की स्थापना और विदेशी मामलों में गुटनिरपेक्ष नीतियों के लिए भी याद किए जाते हैं 14 नवंबर 1889 को इलाहाबाद में जन्में पंडित नेहरू का 27 मई 1964 को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। पंडित नेहरू भले ही दुनिया में ना हो लेकिन आज भी वो लोगों के दिलों में जिंदा हैं। उनकी कही बातें आज भी लोगों को रास्ता दिखाती हैं। इसलिए उनकी जयंती पर बाल दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि नेहरू जी की देशभक्ति के लिए ही गांधी जी उन्हें अपना प्रिय शिष्य मानते थे। इसके बाद उन्होंने पंडित जवाहर लाल नेहरू के जीवन से जुड़े प्रसंग साझा किए। इसके साथ ही महिला कांग्रेस ने भी पंडित जवाहर लाल नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित की इस दौरान सूर्यप्रकाश मिश्रा दद्दी, जिला कार्यवाहक अध्यक्ष गौरव शर्मा, डा. इसरार मोहम्मद, लक्ष्मण रैकवार, अनिल बड़कुल, अनीश खान आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Covid-19 vaccination: वैक्सीन लगवाने के बाद भूल कर भी न करे ये गलती, सरकार ने जारी की चेतावनी