जिला बाढ़ नियंत्रण केन्द्र 15 जून से प्रारंभ होगा,बाढ़ नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नंबर भी जारी किया

टीकमगढ़ | शासन द्वारा जारी दिषा-निर्देशों के परिपालन में कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी द्वारा जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण केन्द्र की स्थापना हेतु निर्देश दिये गये हैं। तदनुसार संयुक्त जिला कार्यालय भवन के गेट नंबर एक के पास भूतल पर स्थित लोक सेवा केन्द्र के कक्ष में जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण केन्द्र 15 जून 2021 से प्रारंभ किया जायेगा, जो 15 अक्टूबर 2021 तक रहेगा l

बाढ़ नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नंबर 07683-240901 है। जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण केन्द्र में नोडल अधिकारी अधीक्षक भू-अभिलेख जिला टीकमगढ़ (07683-240901) रहेंगे।

बाढ़ नियंत्रण कक्ष में ड्यूटी पर उपस्थित कर्मचारी जिले में अतिवृष्टि/बाढ़ की सूचना एवं वरिष्ठ कार्यालय से प्राप्त होने वाले निर्देशों से तत्काल नोडल अधिकारी को अवगत करायेंगे एवं नोडल अधिकारी, अपर कलेक्टर (राजस्व) को एवं संवेदनषील घटनाओं की जानकारी तत्काल कलेक्टर को देंगे।