Advertisement

जीका वाइरस से सर्तक और सावधान रहें : मुख्यमंत्री

Advertisement

कोरोना का डेल्टा प्लस वेरिएंट खतरनाक, मास्क और दूरी जरूरी, मुख्यमंत्री चौहान ने स्मार्ट उद्यान में मीडिया के प्रतिनिधियों से की चर्चा

 

मध्य प्रदेश l मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि जीका वाइरस से सतर्क और सावधान रहने की आवश्यकता है। राज्य शासन द्वारा सभी जिलों को सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किये गये हैं। मुख्यमंत्री  चौहान शनिवार को स्मार्ट उद्यान में मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा कर रहे थे। उल्लेखनीय है कि जीका वाइरस मच्छर से होता है। यह गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष रूप से खतरनाक हो सकता है। केरल में जीका वाइरस के मरीज मिलें हैं।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि कोरोना का डेल्टा प्लस वेरिएंट खतरनाक है। यह एक बार फैलना शुरू हुआ तो कठिन स्थितियाँ निर्मित होंगी। राज्य शासन द्वारा कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। वर्तमान में पॉजिटिव प्रकरणों की संख्या कम है। कोरोना संक्रमण की स्थिति की प्रतिदिन समीक्षा हो रही है। संपूर्ण प्रदेश में बड़े पैमाने पर टेस्टिंग जारी है।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि कोरोना का वाइरस अपना रूप बदलता है। अतरू अतिरिक्त सावधानी की आवश्यकता है। मास्क की अनिवार्यता, दो गज की दूरी का पालन और कोरोना अनुकूल व्यवहार का पालन करने के लिए निरंतर आग्रह किया जा रहा है। क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटियाँ भी प्रदेश में सक्रिय हैं और जनता से निरंतर संवाद में हैं।

Advertisement
प्रधान संपादक

Recent Posts

युवा यादव समिति द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की हुई बैठक

टीकमगढ़ l युवा यादव समिति द्वारा हर वर्ष भी भांति इस वर्ष भी भगवान श्री…

2 years ago

जल संरक्षण है हम सब का सपना ताकि खुशहाल रहे भारत अपना.. बूंद बूंद का करें सदुपयोग-विवेक अहिरवार

  टीकमगढ़। जिले की जनपद पलेरा में संचालित केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजना अटल भू…

2 years ago

खतरे में तालाब संस्कृति- बुंदेलखंड की पारंपरिक संस्कृति का अभिन्न अंग रहे हैं ‘तालाब

  टीकमगढ़। क्षेत्रफल की दृष्टि में टीकमगढ़ जिले का सबसे बृहद तालाब मोहनगढ़ तहसील अंतर्गत…

2 years ago

4 करोड़ 42 लाख की लागत से बनेगा आमघाट पुल, आधा सैकड़ा ग्रामीणों को मिला बरसाती वरदान

  विधायक शिशुपाल यादव ने किया भूमिपूजन टीकमगढ़ । टीकमगढ़ जिले के अंतर्गत आने वाले…

2 years ago

युवक कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी, हजारों कार्यकर्ताओं ने किया तहसील का घेराव

  टीकमगढ़।युवक कांग्रेस टीकमगढ़ द्वारा आज हल्ला बोल कार्यक्रम कर बड़ागांव तहसील का घेराव किया…

2 years ago

सांसद खेल स्पर्धा 2023 का ओयाजन हेतु बैठक संपन्न खेल स्पर्धा में खो-खो, कबड्डी, लंबी कूद,लांग जंप) एवं 100मीटर की दौड़ सम्मिलित

  टीकमगढ़ लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद एवं केन्द्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ…

2 years ago
Advertisement