टीकमगढ़ विधायक के निवास पर प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया का जोरदार स्वागत

विधायक राकेश गिरी के निवास पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष लक्ष्मी गिरी ने किया प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया एवं प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति दुबे का जोरदार स्वागत

टीकमगढ़। बुधवार के दिन भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष माया नारोलिया एवं प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति दुवे टीकमगढ़ 1 दिन के प्रवास पर आई जहां उन्होंने सबसे पहले पहुंचकर कुंडेश्वर महादेव का अभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया इसके बाद भाजपा जिला कार्यालय पहुंचकर मीडिया से रूबरू हुए एवं भाजपा महिला मोर्चा की जिला बैठक ली वही इसके बाद महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया एवं प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति दुबे विधायक राकेश गिरी एवं पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष लक्ष्मी गिरी के निवास पर पहुंचे जहां पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष लक्ष्मी गिरी के द्वारा प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा माया नारोलिया एवं प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति दुबे का फूलों की बरसात से एवं बैंड बाजों से जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष लक्ष्मी गिरी ने उनसे क्षेत्र के बारे में चर्चा की वही एक दिवसीय प्रवास के दौरान पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष लक्ष्मी गिरी एवं विधायक राकेश गिरी की माता जी श्री मति जयकुवर गिरी, महेश गिरी ने निज निवास आगमन पर शाल, श्रीफल और श्री गणेश प्रतिमा भेंटकर स्वागत लिया। इस मौके पर भाजपा युवा नेता प्रवीण कुमार चौधरी, मधुलिका भटनागर, शिवकली लोधी, पूनम अग्रवाल पुष्पा यादव इंदिरा तिवारी, राजेंद्र मिश्रा राजेंद्र शर्मा दिनेश गिरी महेश साहू किशन साहू अविनाश देशमुख आशुतोष तिवारी जी महेश गिरी जी, मधूलिका भटनागर जी, वार्ड पार्षद सहित अनेक भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता मौजूद रही।