Advertisement

तकदीर मुझे ले चल महाकाल की बस्ती में… शहनाज अख्तर के भजनों पर झूमे दर्शक

Advertisement

टीकमगढ़।जिले के नगर परिषद बड़ागांव धसान में पूर्व मंत्री यादवेंद्र सिंह बुंदेला के छोटे भाई सत्येंद्र सिंह की स्मृति में चल रहे श्रद्धांजलि समारोह में रविवार रात भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में फेमस भजन गायिका शहनाज अख्तर ने एक से बढ़कर एक भजन सुनाए। रात करीब 1 बजे तक चली भजन संध्या का लोगों ने आनंद उठाया स्वर्गीय सत्येंद्र सिंह स्मृति में हर साल बड़ागांव में वालीबाल टूर्नमेंट और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इस बार भी वालीबाल टूर्नामेंट का आयोजन हुआ और रविवार को समापन समारोह में भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस मौके पर कांग्रेस के राघौगढ़ विधायक व पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह,गोपाल सिंह चौहान चंदेरी विधायक, मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। भजन संध्या का शुभारंभ करने के बाद कुछ देर तक जयवर्धन सिंह ने भजनों का आनंद उठाया। उसके बाद वे रवाना हो गए। वही भजन संध्या में शहनाज अख्तर ने अपने अंदाज में भोला नई माने, मैया पांव पैजनिया जैसे लोकप्रिय भजन सुना कर दर्शकों का जमकर मनोरंजन किया।

कांग्रेस के राधौगढ़ विधायक व पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह आज टीकमगढ़ पहुंचे। उन्होंने बड़ागांव में आयोजित स्वर्गीय सत्येंद्र सिंह बुंदेला की स्मृति में चल रहे वालीबाल टूर्नामेंट और भजन संध्या कार्यक्रम में भाग लिया।

इसके बाद मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि ‘ज्योतिरादित्य सिंधिया की सौदेबाजी से कांग्रेस की सरकार गिराई गई। वर्तमान भाजपा सरकार जन बल की नहीं, बल्कि धन बल की सरकार है। अब मध्य प्रदेश सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। 20 महीने बाद चुनाव में कांग्रेस की सरकार दोबारा प्रदेश में आएगी।’वहीं जयवर्धन सिंह ने गोवंश के मुद्दे पर भी भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि भोपाल सहित प्रदेशभर की गोशालाओं में गायों की मौत हो गई, लेकिन सरकार ने अब तक एक भी कार्रवाई नहीं की है।इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व मंत्री यादवेंद्र सिंह बुंदेला, यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव शाश्वत सिंह बुंदेला,अंश सिंह बुंदेला,जिला अध्यक्ष महेश यादव,रजनी जैसवाल,गौरव शर्मा, देवन्द्र भास्कर, सहित कांग्रेसी मौजूद रहे।

Advertisement
प्रधान संपादक

Recent Posts

युवा यादव समिति द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की हुई बैठक

टीकमगढ़ l युवा यादव समिति द्वारा हर वर्ष भी भांति इस वर्ष भी भगवान श्री…

2 years ago

जल संरक्षण है हम सब का सपना ताकि खुशहाल रहे भारत अपना.. बूंद बूंद का करें सदुपयोग-विवेक अहिरवार

  टीकमगढ़। जिले की जनपद पलेरा में संचालित केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजना अटल भू…

2 years ago

खतरे में तालाब संस्कृति- बुंदेलखंड की पारंपरिक संस्कृति का अभिन्न अंग रहे हैं ‘तालाब

  टीकमगढ़। क्षेत्रफल की दृष्टि में टीकमगढ़ जिले का सबसे बृहद तालाब मोहनगढ़ तहसील अंतर्गत…

2 years ago

4 करोड़ 42 लाख की लागत से बनेगा आमघाट पुल, आधा सैकड़ा ग्रामीणों को मिला बरसाती वरदान

  विधायक शिशुपाल यादव ने किया भूमिपूजन टीकमगढ़ । टीकमगढ़ जिले के अंतर्गत आने वाले…

2 years ago

युवक कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी, हजारों कार्यकर्ताओं ने किया तहसील का घेराव

  टीकमगढ़।युवक कांग्रेस टीकमगढ़ द्वारा आज हल्ला बोल कार्यक्रम कर बड़ागांव तहसील का घेराव किया…

2 years ago

सांसद खेल स्पर्धा 2023 का ओयाजन हेतु बैठक संपन्न खेल स्पर्धा में खो-खो, कबड्डी, लंबी कूद,लांग जंप) एवं 100मीटर की दौड़ सम्मिलित

  टीकमगढ़ लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद एवं केन्द्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ…

2 years ago
Advertisement