तहसील बल्देवगढ़ में वार्ड नं. 7 में कोरोना पॉजीटिव मिलने से कंटेनमेंट एरिया घोषित

टीकमगढ़ | टीकमगढ़ जिले की वार्ड नं. 7 हरिजन बस्ती बल्देवगढ़ में कोराना वायरस के संकमण से ग्रसित मरीज की पुष्टि हो जाने के कारण कोरोना वायरस कोविड-19 महामारी की रोकथाम के उद्देश्य से वार्ड नं. 7 हरिजन बस्ती तहसील बल्देवगढ़ में पुष्पेन्द्र बंषकार के मकान से उत्तर दिशा की ओर छोटे लाल बंशकार के मकान, दक्षिण दिशा की ओर खाला मकान एवं रास्ता, पूर्व दिशा की ओर चच्चा बंशकार के मकान, पश्चिम दिशा की ओर रास्ता एवं हरप्रसाद बंशकार के मकान तक के एरिया को कंटेनमेंट एरिया घोषित किया गया है।

 

घोषित कंटनमेंट एरिया में आम नागरिकों का आना जाना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

कन्टेनमेंट एरिया के समस्त नागरिकों को होम क्वारेंटाईन में रहना होगा। इस क्षेत्र के लिए अनुविभागीय दण्डाधिकारी बल्देवगढ़ संजय कुमार जैन को इन्सीडेंट कमाण्डर नियुक्त किया गया है।