देशभक्ति के साथ पर्यावरण संरक्षण, लिधौरा विधुत विभाग ने किया ध्वजारोहण के साथ वृक्षारोपण

लिधौरा : देशभक्ति के साथ पर्यावरण संरक्षण, लिधौरा विधुत विभाग ने किया ध्वजारोहण के साथ  वृक्षारोपण।

 

 

देश की राजधानी दिल्ली से लेकर, देश के छोटे-छोटे गांव में आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कर आजादी की 75 वीं वर्षगांठ बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाई जा रही है जिसमें भारत की आजादी के लिए बलिदान अमर शहीदों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

इसी क्रम में जिला टीकमगढ़ की तहसील लिधौरा में मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिधौरा के कर्मचारियों द्वारा देशभक्ति के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण भी किया गया।

 

जिसमें विभाग के कर्मचारियों द्वारा सर्वप्रथम ध्वजारोहण किया गया उसके पश्चात पर्यावरण संरक्षण की शपथ लेते हुए वृक्षारोपण भी किया गया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

वृक्षारोपण का कार्य सुनने में जरूर आम है लेकिन वृक्षारोपण करना वर्तमान समय की दृष्टि से एक बहुत बड़ा देश भक्ति कार्य माना जाता है और आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभाग के कर्मचारियों द्वारा उत्तम देशभक्ति का कार्य किया गया।

 

 

 

 

कार्यक्रम के अंतर्गत राजेंद्र जैन (जेई) द्वारा ध्वजारोहण किया गया उसके बाद समस्त कर्मचारियों ने एक दूसरे स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और उसके पश्चात वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया।

कार्यक्रम में कार्यालय में पदस्थ बाबू गजेंद्र सिंह, ऑपरेटर कृष्णकांत, तथा अन्य कर्मचारी जगदीश, रोहित घोष, कृष्णलाल पटेल, अशोक नामदेव, सोनू साहू, स्वतंत्र नायक, राजेश, उमेश, प्रकाश, राहुल, अनिल भार्गव और संदीप भार्गव आदि आदि सम्मिलित रहे।