पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण कर हर सप्ताह पाँच वृक्ष लगाने का लिया संकल्प – महिला मोर्चा की श्रीमती सुनीता जैन।

टीकमगढ़।। प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान द्वारा चलाए जा रहे वृक्षारोपण के अंकुर अभियान के तहत प्रदेशाध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती माया नारोलिया जी जिला अध्यक्ष अमित नुना जी के मार्गदर्शन में श्रीमती सुनीता जैन जिला उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने तखा खास हनुमान मंदिर में वृक्षारोपण करवाया जिसमें मुख्य रुप से भारतीय जनता पार्टी पूर्व जिला अध्यक्ष केके भट्ट भाजपा नेता जिनेन्द्र घुवारा, पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष मुन्ना साहू, व्यापार प्रकोष्ठ जिला सह संयोजक अमिताभ जैन, तखा पूर्व सरपंच बाबूलाल अहिरवार, बबली जैन एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे, तो वही श्री जैन ने बताया इस पर्यावरण दिवस पर मैंने संकल्प लिया है कि प्रत्येक सप्ताह पाँच पौधे अलग – अलग स्थानों पर रोपड़ किये जाएंगे साथ ही साथ उनकी देखभाल और पालन पोषण के लिए खास लोगो को जिम्मेदारी दी गयी है आगे श्री जैन ने कहा हमारा लक्ष्य नगर में घर-घर वृक्ष लगाना है ताकि लोगो का जीवन सुखमय हो सके। इसी क्रम में उन्होंने नगर के लोगों से अपील भी कि है सभी जन अपने घर पर कम से कम एक पौधा लगाएं और जीवन को खुशहाल बनाएं।