छतरपुर l शहर में अवैध प्लाटिंग करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। तहसीलदार संजय शर्मा ने बताया कि अवैध प्लाटिंग करने वालों के खिलाफ नोटिस जारी किए जा रहे हैं। संजय शर्मा ने यह भी बताया कि अभी तक 78 लोगों को चिन्हित किया जा चुका है जिनके हल्का पटवारियों ने प्रतिवेदन सौंप दिए हैं शेष बचे भूमाफियाओं की भी सूची तैयार की जा रही है इन्हें एसडीएम प्रियांशी भंवर के द्वारा नोटिस जारी किए जाएंगे जबाव संतुष्ट न होने पर इनके खिलाफ वैधानिक कार्यवाही कर एफआईआर और इनसे राजस्व वसूला जाएगा।
ऐसी अवैध कॉलोनी विकसित करने वाले भूमाफियाओं से कॉलोनी के विकास से सम्बंधित सड़क, नाली, बिजली का राजस्व वसूला जायेगा तभी इन अवैध कॉलोनियों का विकास नगरपालिका द्वारा किया जाएगा. इसके अलावा संजय शर्मा ने शहर के लोगों से आग्रह किया है कि ऐसी अवैध कॉलोनी में ग्राहक भूखंड ना खरीदें नहीं तो ऐसी कॉलोनियों में नगरपालिका द्वारा किसी भी प्रकार के विकास कार्य सड़क, नाली, बिजली जैसी मूलभूत सुविधायें नहीं दी जाएंगी.
*प्लाट खरीदने से पहले लें यह जानकारी*
> कॉलोनाइजर से उसका लाइसेंस, रैरा लाइसेंस जरूर देखें।
> टाऊन एंड कंट्री प्लानिंग से मंजूर ले आउट देखें।
> डेवलपमेंट अनुमति जरूर मांगे।
> भूमि का डायवर्सन भी जरूर जांच लें।