Advertisement

बगैर सुविधाओं के भूखंड विक्रय करने वाले 78 अवैध कॉलोनाइजरों को नोटिस जारी! प्लाट खरीदने से पहले लें यह जानकारी

Advertisement

छतरपुर l शहर में अवैध प्लाटिंग करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। तहसीलदार संजय शर्मा ने बताया कि अवैध प्लाटिंग करने वालों के खिलाफ नोटिस जारी किए जा रहे हैं। संजय शर्मा ने यह भी बताया कि अभी तक 78 लोगों को चिन्हित किया जा चुका  है जिनके हल्का पटवारियों ने प्रतिवेदन सौंप दिए हैं शेष बचे भूमाफियाओं की भी सूची तैयार की जा रही है इन्हें एसडीएम प्रियांशी भंवर के द्वारा नोटिस जारी किए जाएंगे जबाव संतुष्ट न होने पर इनके खिलाफ वैधानिक कार्यवाही कर एफआईआर और इनसे राजस्व वसूला जाएगा।

ऐसी अवैध कॉलोनी विकसित करने वाले भूमाफियाओं से कॉलोनी के विकास से सम्बंधित सड़क, नाली, बिजली का राजस्व वसूला जायेगा तभी इन अवैध कॉलोनियों का विकास नगरपालिका द्वारा किया जाएगा. इसके अलावा संजय शर्मा ने शहर के लोगों से आग्रह किया है कि ऐसी अवैध कॉलोनी में ग्राहक भूखंड ना खरीदें नहीं तो ऐसी कॉलोनियों में नगरपालिका द्वारा किसी भी प्रकार के विकास कार्य सड़क, नाली, बिजली जैसी मूलभूत सुविधायें नहीं दी जाएंगी.

 

*प्लाट खरीदने से पहले लें यह जानकारी*

> कॉलोनाइजर से उसका लाइसेंस, रैरा लाइसेंस जरूर देखें।

> टाऊन एंड कंट्री प्लानिंग से मंजूर ले आउट देखें।

> डेवलपमेंट अनुमति जरूर मांगे।

> भूमि का डायवर्सन भी जरूर जांच लें।

Advertisement
प्रधान संपादक

Recent Posts

युवा यादव समिति द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की हुई बैठक

टीकमगढ़ l युवा यादव समिति द्वारा हर वर्ष भी भांति इस वर्ष भी भगवान श्री…

2 years ago

जल संरक्षण है हम सब का सपना ताकि खुशहाल रहे भारत अपना.. बूंद बूंद का करें सदुपयोग-विवेक अहिरवार

  टीकमगढ़। जिले की जनपद पलेरा में संचालित केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजना अटल भू…

2 years ago

खतरे में तालाब संस्कृति- बुंदेलखंड की पारंपरिक संस्कृति का अभिन्न अंग रहे हैं ‘तालाब

  टीकमगढ़। क्षेत्रफल की दृष्टि में टीकमगढ़ जिले का सबसे बृहद तालाब मोहनगढ़ तहसील अंतर्गत…

2 years ago

4 करोड़ 42 लाख की लागत से बनेगा आमघाट पुल, आधा सैकड़ा ग्रामीणों को मिला बरसाती वरदान

  विधायक शिशुपाल यादव ने किया भूमिपूजन टीकमगढ़ । टीकमगढ़ जिले के अंतर्गत आने वाले…

2 years ago

युवक कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी, हजारों कार्यकर्ताओं ने किया तहसील का घेराव

  टीकमगढ़।युवक कांग्रेस टीकमगढ़ द्वारा आज हल्ला बोल कार्यक्रम कर बड़ागांव तहसील का घेराव किया…

2 years ago

सांसद खेल स्पर्धा 2023 का ओयाजन हेतु बैठक संपन्न खेल स्पर्धा में खो-खो, कबड्डी, लंबी कूद,लांग जंप) एवं 100मीटर की दौड़ सम्मिलित

  टीकमगढ़ लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद एवं केन्द्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ…

2 years ago
Advertisement