भाजपा का आईटी सेल विभाग का प्रशिक्षण वर्ग हुआ संपन्न, सोशल मीडिया सदस्यों को दिया गया प्रशिक्षण  

टीकमगढ़। मंगलवार को शिवपुरी में भाजपा पार्टी की आईटी सेल विभाग ने  नगर मंडल व कुंडेश्वर मंडल में सुघोश प्रशिक्षण वर्ग के माध्यम से आईटी विभाग की और उससे जुड़ी सोशल मीडिया की बारीकियां सोशल मीडिया सदस्यों को बताई गई। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष अमित नुना और जिला सोशल मीडिया संयोजक रमेश प्रजापति जी ने कार्यकर्ताओं को सुझाव दिए, तो वही भाजपा पार्टी द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंच सके और लोग सही गलत के संबंध में जागरूक बन सके इसके लिए भाजपा पार्टी का आईटी विभाग लगातार प्रशिक्षण द्वारा सेवा में जुटा हुआ है। मंडल में हुए प्रशिक्षण में भाजपा जिला महामंत्री अश्विनी चढ़ार, जिला उपाध्यक्ष अभिषेक खरे रानू, पार्षद बृजकिशोर तिवारी, मनीष श्रीवास्तव, आईटी विभाग सह संयोजक शुभम व्यास, कुंडेश्वर मंडल अध्यक्ष प्रवीण नामदेव, जिला मीडिया प्रभारी भाजयुमो स्वप्निल तिवारी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।