Advertisement

मध्य प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर, 11 जनवरी तक कई हिस्सों में हो सकती है बारिश

Advertisement

मध्य प्रदेश l लोगों को बारिश से राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कई हिस्सों में 11 जनवरी तक मौसम खराब रहेगा, हालांकि मौसम विभाग ने इंदौर, भोपाल और उज्जैन संभाग के कुछ जिलों में मौसम साफ होने की संभावना भी जताई है। वहीं ग्वालियर, चंबल , रीवा, जबलपुर, शहडोल संभाग के कुछ जिलों में बारिश हो सकती है। जम्मू कश्मीर और हिमाचल में हो रही बर्फबारी से प्रदेश में कड़ाके की ठंड और शीतलहर का प्रकोप भी जारी है।

शनिवार को पचमढ़ी, खजुराहो और नौगांव में बारिश हुई जबकि सतना और गुना में बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जताई थी लेकिन कई हिस्सों में हल्की धूप के साथ मौसम साफ रहा। शनिवार को राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री अधिक 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

पश्चिमी विक्षोभ की चपेट में प्रदेश

मौसम विभाग के अनुसार पाकिस्तान के मध्यक्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ हवा के चलते चक्रवात का रूप ले चुका है वहीं पूर्वी राजस्थान में एक प्रेरित चक्रवात बन गया है, जिसके चलते दक्षिणी मध्य प्रदेश में एक ट्रफ बन गया है। इन 3 सिस्टम के कारण प्रदेश में मौसम खराब है और बारिश हो रही है। 11 जनवरी के बाद प्रदेश में मौसम साफ होने की संभावना है।

 

मावठे की बारिश से फसलें चौपट

बारिश और ओलावृष्टि से खेतों में खड़ी फसल चौपट हो गई है। उज्जैन, रतलाम, मंदसौर जिले के किसानों की बारिश ने कमर तोड़ कर रख दी है। प्याज, लहसुन, आलू, चना और गेंहू की फसलों को बारिश से सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा है। ओलावृष्टि से कई जगह खेतों में बर्फ की परत जम गई है। किसानों की फसलों के नुकसान का सर्वे किया जा रहा है।

Advertisement
प्रधान संपादक

Recent Posts

युवा यादव समिति द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की हुई बैठक

टीकमगढ़ l युवा यादव समिति द्वारा हर वर्ष भी भांति इस वर्ष भी भगवान श्री…

2 years ago

जल संरक्षण है हम सब का सपना ताकि खुशहाल रहे भारत अपना.. बूंद बूंद का करें सदुपयोग-विवेक अहिरवार

  टीकमगढ़। जिले की जनपद पलेरा में संचालित केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजना अटल भू…

2 years ago

खतरे में तालाब संस्कृति- बुंदेलखंड की पारंपरिक संस्कृति का अभिन्न अंग रहे हैं ‘तालाब

  टीकमगढ़। क्षेत्रफल की दृष्टि में टीकमगढ़ जिले का सबसे बृहद तालाब मोहनगढ़ तहसील अंतर्गत…

2 years ago

4 करोड़ 42 लाख की लागत से बनेगा आमघाट पुल, आधा सैकड़ा ग्रामीणों को मिला बरसाती वरदान

  विधायक शिशुपाल यादव ने किया भूमिपूजन टीकमगढ़ । टीकमगढ़ जिले के अंतर्गत आने वाले…

2 years ago

युवक कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी, हजारों कार्यकर्ताओं ने किया तहसील का घेराव

  टीकमगढ़।युवक कांग्रेस टीकमगढ़ द्वारा आज हल्ला बोल कार्यक्रम कर बड़ागांव तहसील का घेराव किया…

2 years ago

सांसद खेल स्पर्धा 2023 का ओयाजन हेतु बैठक संपन्न खेल स्पर्धा में खो-खो, कबड्डी, लंबी कूद,लांग जंप) एवं 100मीटर की दौड़ सम्मिलित

  टीकमगढ़ लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद एवं केन्द्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ…

2 years ago
Advertisement