Advertisement

मप्र में दो दिन बाद मौसम का मिजाज बदलने के आसार

Advertisement

मध्य प्रदेश I नवंबर माह में उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ कम ही पहुंचे हैं। उधर बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में एक के बाद एक कर कम दबाव के क्षेत्र बन रहे हैं। इसके चलते हवाओं का रुख बार-बार बदल रहा है।

इस वजह से नवंबर माह के अंतिम सप्ताह में भी राजधानी सहित अन्य जिलों में अपेक्षित ठंड नहीं पड़ रही है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक 29-30 नवंबर को बंगाल की खाड़ी एवं अरब सागर में फिर कम दबाव के क्षेत्र बनने जा रहे हैं।

इन दो सिस्टम के असर से एक बार फिर हवा के साथ नमी आने के कारण मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने के आसार बन रहे हैं। इसके चलते बादल छा सकते हैं। साथ ही कहीं-कहीं हल्की बौछारें भी पड़ सकती हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्‍ठ विज्ञानी पीके साहा ने बताया कि शनिवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो शुक्रवार के अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस की तुलना में 1.6 डिग्री सेल्सियस अधिक है। साहा के मुताबिक वर्तमान में हवा का रुख बीच-बीच में दक्षिणी भी हो रहा है। इससे तापमान में गिरावट नहीं हो रही है।

यहां बन रहे वेदर सिस्टम

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि 29 नवंबर को बंगाल की खाड़ी में अंडमान के पास एक कम दबाव का क्षेत्र बनने जा रहा है। इसी तरह 30 नवंबर को अरब सागर में भी एक चक्रवात बनने जा रहा है। इन दोनों सिस्टम के प्रभाव से हवाओं के साथ नमी आने के कारण 29 नवंबर से ही मप्र में बादल छाने के आसार हैं। जिसके चलते रात के तापमान में और बढ़ोतरी होने लगेगी। हालांकि बादलों के कारण दिन के तापमान में कुछ कमी आ सकती है।

 

Advertisement
प्रधान संपादक

Recent Posts

युवा यादव समिति द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की हुई बैठक

टीकमगढ़ l युवा यादव समिति द्वारा हर वर्ष भी भांति इस वर्ष भी भगवान श्री…

2 years ago

जल संरक्षण है हम सब का सपना ताकि खुशहाल रहे भारत अपना.. बूंद बूंद का करें सदुपयोग-विवेक अहिरवार

  टीकमगढ़। जिले की जनपद पलेरा में संचालित केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजना अटल भू…

2 years ago

खतरे में तालाब संस्कृति- बुंदेलखंड की पारंपरिक संस्कृति का अभिन्न अंग रहे हैं ‘तालाब

  टीकमगढ़। क्षेत्रफल की दृष्टि में टीकमगढ़ जिले का सबसे बृहद तालाब मोहनगढ़ तहसील अंतर्गत…

2 years ago

4 करोड़ 42 लाख की लागत से बनेगा आमघाट पुल, आधा सैकड़ा ग्रामीणों को मिला बरसाती वरदान

  विधायक शिशुपाल यादव ने किया भूमिपूजन टीकमगढ़ । टीकमगढ़ जिले के अंतर्गत आने वाले…

2 years ago

युवक कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी, हजारों कार्यकर्ताओं ने किया तहसील का घेराव

  टीकमगढ़।युवक कांग्रेस टीकमगढ़ द्वारा आज हल्ला बोल कार्यक्रम कर बड़ागांव तहसील का घेराव किया…

2 years ago

सांसद खेल स्पर्धा 2023 का ओयाजन हेतु बैठक संपन्न खेल स्पर्धा में खो-खो, कबड्डी, लंबी कूद,लांग जंप) एवं 100मीटर की दौड़ सम्मिलित

  टीकमगढ़ लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद एवं केन्द्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ…

2 years ago
Advertisement