पृथ्वीपुर- विधानसभा उपचुनाव के चुनाव प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी नितेन्द्र सिंह राठौर की माता मीरा सिंह राठौर ने कांग्रेस पार्टी कार्यालय से निकली रैली को संबोधित करते हुये नितेन्द्र सिंह के लिए आर्शीवाद मांगा उन्होंने कहा मेरे बेटे से पहले यह आप सबका बेटा है ।
चुनाव प्रसार के अंतिम दिवस कांग्रेस के प्रत्याशी नितेन्द्र सिंह राठौर अपने समर्थको के साथ नगर के निकले जहां उन्होने लोगो से जन सम्पर्क किया और पहली बार उनकी माता मीरा सिंह राठौर ने लोगो नितेन्द्र के लिये अनाथ ना समझ कर अपना पुत्र और भाई समझकर अपना आर्शीवाद देने के लिए कह। नितेन्द्र सिंह अपने समर्थको के साथ पार्टी कार्यालय से चौक बाजार, लुकमान चौराहा, बस स्टेण्ड, फुब्बारा तिराहा पहुंच और तीनो जगह नुक्कड सभा को संबोधित करते हुये कहा कि जिस तरह से उनके पिता स्वर्गीय बृजेन्द्र सिंह राठौर से क्षेत्र की जनता का लगाव था। उसे उनका उसे भी आगे कायम रखेगा। इसलिये क्षेत्र की जनता से उनका दलों का नही दिलो का रिश्ता है। जिसे वह हमेशा निभाने के लिये तैयार रहेगे। जनता के सुखदुख में साथ रहना और उनके लिये काम करना उनकी दिनचर्या में शामिल रहेगा। कांग्रेस प्रत्याशी के चाचा विनय सिंह राठौर ने नुक्कड सभा को संबोधित करते हुये कहा कि हमारे बडे भाई स्व. बृजेन्द्र सिंह राठौर ने जो विकास कार्यो की योजनाऐं बनाई थी। उसको नितेन्द्र सिंह पूरा करेगे। आप अपना आर्शीवाद इस बालक को अवश्य दे। सभा को विधायक वैजनाथ कुशवाहा, सुरेश राजे, संजू जाटव, प्रकाश दांगी, किरन अहिरवार, विधायक अजब सिंह कुशवाहा, आदि ने नुक्कड सभा को संबोधित किया।
