राजस्थान में टेनिस कोच ने, 17 वर्षीय नाबालिक खिलाड़ी से टूर्नामेंट में सिलेक्शन का झांसा देकर किया दुष्कर्म।

राजस्थान: राजस्थान में अपराधों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। हाल ही में राजस्थान के जयपुर में एक 17 वर्ष की नाबालिग संग उसके टेनिस कोच द्वारा बार-बार दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। किशोरी सवाई मान सिंह स्टेडियम में ट्रेनिंग ले रही थी। कोच ने उसका टूर्नामेंट में सिलेक्शन करवाने व प्लेयर के तौर पर उसकी पहचान बनाने का झांसा दे कर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

जब उसके माता पिता को उसके व्यवहार में बदलाव देखा, तब उसकी वजह उन्हे पता चली। माता-पिता ने नाबालिग से कई बार सवाल किए, जिस पर नाबालिग ने सारी बात अपने माता पिता को बताई। उसने कोच द्वारा की गई डील के बारे में भी अपने माता-पिता को बताया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

इस मामले को लेकर कोच के खिलाफ ज्योति नगर पुलिस स्टेशन में पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की पहचान गौरव नलवाया के रूप में हुई है, जिसे पुलिस ने बीते मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

इस मामले के बारे में एक पुलिस ऑफिसर ने बताया, “नाबालिग के माता-पिता को इस बारे में कुछ पता नहीं था। लेकिन जैसे ही उन्हें उसके व्यवहार में बदलाव दिखे, उन्होंने अपनी बेटी से सवाल-जवाब किए। ऐसे में नाबालिग ने उन्हें बताया कि उसके साथ सिलेक्शन के नाम पर कई बार दुष्कर्म किया गया है।”

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

वहीं, दूसरी और डिप्टी कमिश्नर हरेंद्र महावर ने कहा, “आरोपी नाबालिग को अपने साथ मार्च 2021 में टूर्नामेंट 11 के नाम पर उदयपुर ले गया था और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इस मामले को लेकर कई धाराओं के तहत शिकायत भी दर्ज की गई है। “