Advertisement

सावन के दूसरे सोमवार को भक्तों को हनुमान स्वरूप में दिए 13 वें ज्योर्तिलिंग श्री कुंडेश्वर महादेव ने दर्शन

Advertisement

आज सावन महीने का दूसरा सोमवार है। सावन का महीना भगवान शिव को पूरी तरह से समर्पित होता है। सावन के महीने में सोमवार, प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि बहुत ही खास माने जाते हैं। ये सभी तिथियां भगवान शिव की पूजा-आराधना के लिए सबसे बढ़िया मानी गई हैं। मान्यता है कि सावन के महीने में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-पाठ और जलाभिषेक करने से सभी तरह की मनोकामनाएं जल्द पूरी हो जाती हैं। सावन का महीना भगवान शिव का सबसे प्रिय महीना होता है। इस बार 25 जुलाई 2022 को सावन माह का दूसरा सोमवार व्रत है और इसी दिन प्रदोष व्रत भी रखा जाएगा। सावन सोमवार के दिन प्रदोष व्रत का बहुत ही शुभ संयोग बना हुआ है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार इस साल सावन महीने के दूसरे सोमवार को सर्वार्थ सिद्धि, अमृत सिद्धि योग और सोम प्रदोष व्रत का शुभ योग बन रहा है। हर महीने प्रदोष व्रत आने पर भगवान शिव और माता पार्वती की विशेष रूप से पूजा-आराधना और उपवास रखा जाता है। सोमवार के दिन प्रदोष व्रत पड़ने पर सोम प्रदोष, मंगलवार के दिन जो प्रदोष व्रत आता है उसे भौम प्रदोष और जब शनिवार के दिन प्रदोष पड़ता है यह शनि प्रदोष कहलाता है।

आज सुबह 4 बजे ब्रह्म मुहूर्त में श्रद्धालुओं ने कुंडेश्वर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना शुरू की। सुबह 5 बजे मंदिर प्रबंधन की ओर से वैदिक मंत्रोचार के साथ भोलेनाथ का अभिषेक और पूजन किया गया। इसके बाद आम श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।

सावन के महीने में हर साल शिव धाम कुंडेश्वर में हजारों की संख्या में श्रद्धालु पूजा अर्चना करने पहुंचते हैं। सोमवार के दिन सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लग जाती है। मंदिर प्रबंधन ने भक्तों की भीड़ को देखते हुए पुरुष और महिला श्रद्धालुओं के लिए अलग अलग व्यवस्था की है। इसके अलावा भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए पुलिस बल भी लगाया गया है। सावन के महीने में सुबह 4 बजे से ही भक्तों अभिषेक और पूजन करने पहुंचने लगते हैं। आज लग भग 7 से 8 हजार लोगों ने भोलेनाथ के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया शाम को श्री महाकाल का हनुमान स्वरूप में श्रृंगार किया गया जिसको देख भक्त मोहित हुए ।

Advertisement
प्रधान संपादक

Recent Posts

युवा यादव समिति द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की हुई बैठक

टीकमगढ़ l युवा यादव समिति द्वारा हर वर्ष भी भांति इस वर्ष भी भगवान श्री…

2 years ago

जल संरक्षण है हम सब का सपना ताकि खुशहाल रहे भारत अपना.. बूंद बूंद का करें सदुपयोग-विवेक अहिरवार

  टीकमगढ़। जिले की जनपद पलेरा में संचालित केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजना अटल भू…

2 years ago

खतरे में तालाब संस्कृति- बुंदेलखंड की पारंपरिक संस्कृति का अभिन्न अंग रहे हैं ‘तालाब

  टीकमगढ़। क्षेत्रफल की दृष्टि में टीकमगढ़ जिले का सबसे बृहद तालाब मोहनगढ़ तहसील अंतर्गत…

2 years ago

4 करोड़ 42 लाख की लागत से बनेगा आमघाट पुल, आधा सैकड़ा ग्रामीणों को मिला बरसाती वरदान

  विधायक शिशुपाल यादव ने किया भूमिपूजन टीकमगढ़ । टीकमगढ़ जिले के अंतर्गत आने वाले…

2 years ago

युवक कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी, हजारों कार्यकर्ताओं ने किया तहसील का घेराव

  टीकमगढ़।युवक कांग्रेस टीकमगढ़ द्वारा आज हल्ला बोल कार्यक्रम कर बड़ागांव तहसील का घेराव किया…

2 years ago

सांसद खेल स्पर्धा 2023 का ओयाजन हेतु बैठक संपन्न खेल स्पर्धा में खो-खो, कबड्डी, लंबी कूद,लांग जंप) एवं 100मीटर की दौड़ सम्मिलित

  टीकमगढ़ लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद एवं केन्द्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ…

2 years ago
Advertisement