रेल मंत्री पीयूष गोयल ने सोशल मीडिया पर शेयर किया नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का नया लुक, कुछ वर्षो बाद ऐसा दिखेगा न्यू दिल्ली रेलवे स्टेशन

‏रेल मंत्री पीयूष गोयल ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के नए लुक का खुलासा करते हुए सोशल मीडिया पर कुछ फोटो शेयर किये हैं,

जिसे देखकर हर कोई हैरान रह जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने खुलासा किया है कि केंद्र सरकार की योजना के मुताबिक, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन कुछ वर्षों में कैसा दिखेगा?

रेल भूमि विकास प्राधिकारण 95 साल पुराने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के लिए वर्चुअस टेंडर आयोजित करने की तैयारी में है। परियोजना की अनुमानित लागत करीब 4975 करोड़ रुपए है। RLDA इसके लिए दुनियाभर के निवेशकों और डेवलपर्स से भागीदारी की मांग करने जा रहा है। ऑनलाइन इवेंट 14 से 19 जनवरी के बीच आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा 61 अन्य परियोजनाओं के लिए टेंडर मंगाए जाएंगे।

आरएलडीए के उपाध्यक्ष वेद प्रकाश दुदेजा ने एक विज्ञप्ति में कहा,

“यह परियोजना विभिन्न हितधारकों से प्रस्ताव आमंत्रित करती है।” RLDA 1989 में रेल मंत्रालय के तहत स्थापित एक वैधानिक निकाय है जो रेलवे की भूमि पर व्यावसायिक गतिविधियों के आधार पर परिसंपत्तियों को विकसित करने का कार्य करता है।

 

इलाके में फैली सनसनी फांसी पर झूलता मिला नाबालिक लड़की का शव परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप, हत्या या आत्महत्या पुलिस जुटी गुत्थी सुलझाने मे