2 माह से फरार हत्या का इनामी आरोपी, जतारा एसडीओपी के बनाए जाल में फंसा।

2 माह से फरार हत्या का इनामी आरोपी, जतारा एसडीओपी के बनाए जाल में फंसा।

 

विधानसभा जतारा थाना पलेरा अंतर्गत ग्राम चरी निवासी पप्पू उर्फ गोबर्धन यादव जो इनामी हत्यारोपी को हथियार सहित जतारा एसडीओपी योगेंद्र भदौरिया के निर्देशन में पलेरा थाना पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।

 

 

 

 

 

 

आरोपी पप्पू हत्या के मामले में फरार था। साथ ही उक्त आरोपी पर 10 हजार रुपये की बड़ी राशि का इनाम भी घोषित था। जतारा एसडीओपी योगेंद्र भदौरिया ने बताया कि ग्राम चरी में एक खेत पर कल्लू अहिरवार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। दिनांक 21 जून 20121 को फरियादी हिरैइया अहिरवार पिता डमरू अहिरवार निवासी ग्राम चरी ने थाना पलेरा में रिपोर्ट किया कि उसका लड़का कल्लू अहिरवार अपने कुआ खेत पर बने मकान पर रहता था। गांव के ही विहारी अहिरवार एवं पप्पू उर्फ गोबर्धन यादव दोनो लोग पांच-छै दिन से गांव में घूमफिर कर लोगो  से कह रहे थे कि कल्लू अहिरवार इस वर्ष की आषाढ़ की खेती नही कर पायेगा। कल्लू को गोली मार दूंगा। उक्त आधार पर फरियादी हिरैइया अहिरवार ने अपने पुत्र कल्लू की हत्या में गांव के ही पप्पू उर्फ गोबर्धन यादव एवं बिहारी अहिरवार पर शक जाहिर किया। फरियादी की रिपोर्ट के आधार पर कायमी कर पुलिस ने विवेचना शुरू की।

 

 

 

 

 

 

 

विवेचना के दौरान 23 जून 2021को ही आरोपी बिहारी अहिरवार को गिफ्तार कर न्यायलय पेश किया गया था। मामले का दूसरा आरोपी पप्पू उर्फ गोबर्धन यादव घटना दिनांक से फरार था। जिसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक टीकमगढ द्वारा 10 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की गई थी। आरोपी की गतिविधियों पर घटना दिनांक से नजर रखी जा रही थी । लेकिन आरोपी पप्पू उर्फ गोबर्धन यादब लगातार गिफ्तारी से बचने के लिये लगातार प्रयास कर रहा था। लेकिन एसडीओपी योगेंद्र भदौरिया द्वारा बिछाए गए जाल में आखिरकार आरोपी पप्पु उर्फ गोबर्धन यादब फंस ही गया।

 

 

 

 

 

 

3 अगस्त 2021 को आरोपी पप्पू को ग्राम चरी तिराहा से गिरफ्तार किया गया। साथ ही घटना में प्रयुक्त 12 बोर का कट्टा एवं 1 जिंदा कारतूस भी जप्त किया गया। आरोपी पप्पू उर्फ गोर्बधन यादव की गिरफ्तारी में पलेरा  थाना प्रभारी मुकेश शाक्य, उप निरीक्षक आर डी कुशवाहा, सतीश त्रिपाठी, मनोज यादव, मनोज जाटव, जितेन्द्र सिहं , आशुतोष तिवारी , संजय लोधी की अहम भूमिका रही।