टीकमगढ़ l आज भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल टीकमगढ़ के द्वारा सुभाष चंद्र बोस की 125 वी जन्म जयंती पुरानी टेहरी स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बनाई गई
नगर मंडल के अध्यक्ष रोहित बैशाखिया ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि आज देश नेताजी सुभाष चंद्र बोस को उनके जन्मदिन पर याद कर रहा है। नेताजी का जन्म 23 जनवरी, 1897 को ओडिशा के कटक में हुआ था। देश की आजादी में उनका अहम योगदान रहा है। उन्होंने अपने विचारों से देश और दुनिया के लोगों को प्रभावित किया। खासकर युवाओं के लिए नेताजी प्रेरणास्त्रोत हैं। आज भी उनके विचार युवाओं के लिए प्रासंगिक और विचारणीय हैं। उन्होंने युवाओं को संघर्ष और कर्म कर जीवन में बदलाव करने की सलाह दी है। उनका मानना था कि बदलाव महज चर्चाओं से संभव नहीं है, बल्कि इसके लिए कर्मशील होना जरूरी है। उनके विचारों को श्रवण और धारण करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से गोपाल सिंह राय बृज किशोर तिवारी नगर मंडल अध्यक्ष रोहित बैशाखिया,जिनेंद्र घुवारा,सुनील यादव,गिन्नी यादव रामकुमार रैकवार,आशीष तिवारी,जे पी सोनी,राजाराम रैकवार,नरेश तिवारी,पंकज प्रजापति,प्रकाश यादव, आनंद कुशवाहा,राकेश शर्मा,हरप्रशाद कुशवाहा,शिवचरण उतमालिया रानू तिवारी उपस्थित रहे