भारत ने बहरीन और श्रीलंका को दी कोरोना वैक्सीन की सौगात 

भारत ने बहरीन और श्रीलंका को दी कोरोना वैक्सीन की सौगात

कोरोना के खिलाफ भारत लगातार डट कर लड़ाई लड़ रहा है। देश में दुनिया का सबसे बड़ा टीकाककरण अभियान चल रहा है। भारत में दो वैक्सीन को आपात इस्तेमाल की मंजूरी मिल चुकी है. ऐसे स्थिति में भारत केवल अपने लोगों के लिए ही नहीं बल्कि दुनिया के दूसरे देशों को भी वैक्सीन पहुंचा रहा है। कोरोनावायरस से बुरी तरह प्रभावित कई देशों को भारत वैक्सीन दे रहा है। बहरीन और श्रीलंका के लिए भारत टीकों की खेप पहुंचा रहा है

बता दें कि भारत के सीरम इंस्टीट्यूट द्वारा बनाई गई वैक्सीन कोविशील्ड की एक खेप आज मुंबई से श्रीलंका की राजधानी कोलंबो और बहरीन के लिए रवाना की जाएगी।