logo

सेवा ही संगठन-2 की वर्चुअल जिला बैठक हुई सम्पन्न

टीकमगढ़ l आज दिनांक 28 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी जिला टीकमगढ़ द्वारा “सेवा ही संगठन भाग -2″ कार्यक्रम की रूपरेखा हेतु वर्चुअल जिला बैठक आयोजित की गई।

ज्ञातव्य हो कि भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश द्वारा सम्पूर्ण प्रदेश में कोरोना महामारी को लेकर वृहद सेवा कार्य किये जा रहे हैं। इसी तारतम्य में जिले की बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष अमित नुना द्वारा समस्त 13 मंडल अध्यक्षों को निर्देशित किया गया कि सार्वजनिक स्थलों पर बढ़ें पैमाने पर मास्क, साबुन एवं सैनीटाइजर वितरण का काम किया जाए

बस स्टैंड अस्पताल जैसे स्थानों पर भोजन पैकेट का वितरण कराया जाए जिससे कोई व्यक्ति भूख न रहे। अपने आस पास जरूरतमंदों को राशन किट प्रदाय भी करें।

भाजपा के विभिन्न मोर्चों में युवा मोर्चा को जरूरत मंदों को वैक्सीन लगवाने हेतु प्रेरित करने एवं वैक्सीन केंद्रों पर हेल्प डेस्क स्थापित करने का काम सौपा गया साथ ही महिला मोर्चा को मास्क बनाकर वितरित करने का काम सौंपा गया। अन्य मोर्चों को होम आइसोलेशन में राह रहे लोगों की मदद हेतु निर्देशित किया गया।

इसके अतिरिक्त जिलाध्यक्ष अमित नुना द्वारा इस आपदा में किसी परेशानी की स्थिति में जनता की सहायता हेतु 2 हेल्पलाइन नंबर भी जारी किये गए जो 24 घंटे हर संभव सहायता उपलब्ध कराएंगे।

भाजपा जिलाध्यक्ष अमित नुना द्वारा ” सेवा ही संगठन -2″ कार्यक्रम के लिए जिले के उपाध्यक्ष मनोज देवलिया को इसके सुचारू क्रियान्वयन हेतु जिला प्रभारी नियुक्त किया गया।

इस वर्चुअल बैठक में प्रमुख रूप से सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष विवेक चतुर्वेदी, जिला महामंत्री अभिषकेक खरे, जिनेन्द्र घुवारा , राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से अनुज योगी  एवं अशोक सोनी , नगर मंडल अध्यक्ष रोहित वैसखिया,राजेन्द्र पोतदार, राहुल तिवारी,  सुशीला राजपूत, विक्रम बाल्मीकि, जीतू सेन, नगर पंचायत अध्यक्ष रामगोपाल चौरसिया, सुनील खटीक, सचिन खटीक, जिला कार्यकारिणी, समस्त मंडल अध्यक्ष एवं मंडल महामंत्रीगण उपस्थित रहे।