पीएम मोदी के अवतरण दिवस पर वैक्सीनेशन का वर्ल्ड रिकार्ड, शुरुआत के 6 घंटे में लगाए गए 1 करोड़ से ज्यादा टीके। 

पीएम मोदी के अवतरण दिवस पर वैक्सीनेशन का वर्ल्ड रिकार्ड, शुरुआत के 6 घंटे में लगाए गए 1 करोड़ से ज्यादा टीके।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता ने देशभर में एक विशेष अभियान चलाया है और रिकॉर्ड वैक्सीनेशन का लक्ष्य रखा है.

देशभर में दोपहर 1:35 बजे तक 1 करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है और बीजेपी कार्यकर्ता लगातार लोगों को कोविड-19 रोधी टीके के लिए प्रेरित कर रहे हैं ताकि एक दिन में टीकाकरण के सभी पुराने रिकॉर्ड पीछे छूट जाएं.

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

एक दिन वैक्सीन की 2 करोड़ डोज देने का लक्ष्य

 

भारतीय जनता पार्टी ने पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर देशभर में 2 करोड़ को कोरोना वैक्सीन टीकाकरण का लक्ष्य रखा है. बता दें कि भारत पूरी दुनिया में सबसे अधिक वैक्सीन की सिंगल डोज लगाने वाला देश बन गया है और करीब 62 फीसदी से ज्यादा वयस्क आबादी को वैक्सीन की कम से कम सिंगल डोज लगाई जा चुकी है

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

देशभर में लगी है वैक्सीन की 77.25 करोड़ डोज

 

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, भारत में अब तक कोरोना वैक्सीन की 77 करोड़ 24 लाख 25 हजार 744 डोज दी गई है. देशभर में 58 करोड़ 26 लाख 6 हजार 905 लोग कम से कम एक डोज ले चुके हैं, जबकि 18 करोड़ 98 लाख 18 हजार 839 लोगों को दोनों डोज लगाई जा चुकी है.