विश्व हिन्दू महासंघ ने दी स्व. लोकेन्द्र सिंह बुन्देला को श्रद्धांजलि

विश्व हिन्दू महासंघ ने दी स्व. लोकेन्द्र सिंह बुन्देला को श्रद्धांजलि

2 जनवरी 2019 को विश्व हिंदू महासंघ के जिला महामंत्री के दायित्व पर आसीन रहे लोकेन्द्र सिंह बुन्देला अल्पायु में टीकमगढ़ ज़िले में अपनी अमिट छाप छोड़ कर अकस्मात इस दुनिया में हम सभी को छोड़ कर विदा हो गए। स्व. लोकेन्द्र सिंह की स्मृति में उनकी द्वितीय पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में एक श्रद्धांजलि सभा का कार्यक्रम आयोजित किया। विश्व हिंदू महासंघ में अपने कार्यकाल के दौरान स्व. लोकेन्द्र सिंह सदैव ग़रीबो की मदद के लिए तैयार रहते थे और वे सदैव भोजन वितरण, बस्त्र वितरण एवं गौसेवा में सदैव रहते थे, उनके इसी कार्य को आगे बढ़ाते हुए विश्व हिन्दू महासंघ ने टीकमगढ़ के इन्द्रपुरी में स्तिथ मातृ-शक्ति संगठन द्वारा संचालित वृद्धाश्रम में पहुंचकर गरीबों को ठण्ड से बचने के लिए कम्बल एवं रूम हीटर वितरित करने के बाद 2 मिनट का मौन धारण कर स्व. लोकेन्द्र सिंह को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

विश्व हिंदू महासंघ समस्त समाजसेवकों से अपील करता है कि आप लोग अपने प्रियजनों के जन्मदिन या स्मृति में कुछ सहयोग करना चाहते हैं तो आप सभी भी वृद्धाश्रम में निराश्रितों के लिए अपनी इच्छानुसार सहयोग कर सकते हैं। इस दौरानविहिम प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग शर्मा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी, सचिन पुरोहित, आस्था चौरसिया, प्राची चौरसिया, विहिम जिलाध्यक्ष प्रिंस द्विवेदी, लोकेन्द्र सिंह के बड़े भाई राघवेंद्र सिंह बुन्देला,जितेन्द्र सिंह चंदेल, पं. दुष्यंत तिवारी, आनंद सिंह गौर, , विभू तिवारी, मानवेन्द्र सिंह, प्रियांक चतुर्वेदी, पुष्पेन्द्र यादव अजय रैकवार एवं विजय रैकवार आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।